Jalore Nagar Palika Bharti 2022: राजस्थान के जालोर जिले के नगर परिसद और विभिन्न नगर पालिका में कई पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन किया गया है। मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत लागू इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारन्टी योजना (IRGY-URBAN) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रबन्धन हेतु जालौर जिले की नगर परिषद् / नगर पालिकाओं में स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान जयपुर के पत्रांक (U)/2022-23/32911–943 दिनांक 12.05.2022, एस्टे / एम / एफ. 10 ( ) / आरएमए (टी) /डीएलबी / एफ. 56 (क) सीई / डीएलबी / IGRY 2022 / 3692-3724 दिनांक 31.05.2022 एवं एस्टे / एम / एफ. 10 ( ) / आरएमए (टी) / डीएलबी / 2022/ 5818–51 दिनांक 01.06.2022 द्वारा जारी स्वीकृति के क्रम में संलग्न परिशिष्ठ-1 में अंकित विवरण के अनुसार विभिन्न पदों पर संविदा आधार पर नियुक्ति हेतु निर्धारित प्रपत्र परिशिष्ठ-2 में आवेदन आमंत्रित किये जाते है।

Jalore IRGY Nagar Palika Bharti 2022
मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार की बजट घोषणा 2022-23 के बिन्दु सं० 6 पर की गई घोषणान्तर्गत “इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना (IRGY-Urban) विभागीय क्रियान्वयन एवं प्रबंधन हेतु स्वायत्त शासन विभाग राज० जयपुर निर्देशानुसार तथा कार्मिक विभाग राज० सरकार की अधिसूचना की अनुपालना में जालौर जिले की नगर परिषद / नगर पालिका में कार्मिकों की नियुक्ति पूर्णतः अस्थाई संविदा आधार पर / अनुबंध आधारित कार्मिकों का चयन करने हेतु निम्नानुसार आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है।
Jalore Nagar Palika Bharti 2022 Date
इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना (IRGY-Urban) के लिए जालौर जिले द्वारा जारी विभिन्न पदों के लिए भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से ऑफिसियल वेबसाइट jalore.rajasthan.gov.in करने की अंतिम तिथि 26.07.2022 शाम 5:00 बजे तक है । आवेदन ऑफलाइन माध्यम से व्यक्तिश: या डाक द्वारा किए जा सकेंगे । कार्मिक विभाग की अधिसूचना संख्या एफ. 17 (4) डीओपी / ए-2/2014 दिनांक 11.01.2022 के अनुपालना में श्रेणीवार आरक्षित पदों का वर्गीकरण परिशिष्ठ – 3 में संलग्न है।
इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन मय प्रमाणित शैक्षणिक / अनुभव / जाति प्रमाण-पत्रों के दस्तावेज सहित दिनांक 26.07.2022 तक कार्यालय समय में कार्यालय नगर परिषद जालौर में व्यक्तिशः / डाक पर भिजवा सकते है। विज्ञप्ति से संबंधित अन्य सूचनायें/निर्देश जिला की वेबसाईट पर प्राप्त की जा सकती है। इस संबंध में आवश्यक दस्तावेजों की स्वः प्रमाणित प्रतिया संलग्न की जावे ।
Jalore IRGY Nagar Palika Bharti 2022 Post Details
Post Name | Total Post |
कनिष्ठ तकनीकी सहायक (डिग्री/डिप्लोमा) | 07 |
लेखा सहायक | 04 |
MIS मैनेजर | 04 |
शहरी रोजगार सहायक | 08 |
Total Post | 23 |
Jalore Nagar Palika Bharti 2022 Education Qualification
जालोर नगर पालिका भर्ती के लिए कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमे अलग अलग पदों के भिन्न भिन्न शैक्षणिक योग्यता राखी गयी है। राजस्थान नगर पलिका जालोर भर्ती की शैक्षणिक योग्यता के बारे में विस्तार से जानकरी के लिए निचे दिए गए ऑफिसियल नोटिफिकेशन ज़रूर देखे।
- कनिष्ठ तकनीकी सहायक (डिग्री) – सिविल अभियांत्रिकी में डिग्री
- कनिष्ठ तकनीकी सहायक (डिप्लोमा) – सिविल अभियांत्रिकी में डिप्लोमा
- लेखा सहायक – बी.कॉम / सी. ए. इन्टरमिडियेट (आई.पी.सी.) / ICWA (इन्टर) / कम्पनी सेकेण्डरी (इन्टर)
- MIS मैनेजर – BCA
- शहरी रोजगार सहायक – स्नातक + RSCIT कोर्स उत्तीर्ण
Jalore Nagar Palika Bharti 2022 Salary
जालोर नगर पालिका भर्ती में भिन्न पदों के लिए भिन्न सैलरी राखी गयी है जिसके बारे में यह जानकरी दी गयी है –
- कनिष्ठ तकनीकी सहायक (डिग्री) – 20000/-
- कनिष्ठ तकनीकी सहायक (डिप्लोमा) – 20000/-
- लेखा सहायक – 12000/-
- MIS मैनेजर – 12000/-
- शहरी रोजगार सहायक – 7500/-
Jalore Nagar Palika Bharti 2022 Age Limit
1 जनवरी 2023 को आवेदन की न्यूनतम आयु 21 वर्ष व अधिकतम आयु 40 वर्ष मान्य होगी। इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना (IRGY-Urban) के लिए नगर निकाय जालौर द्वारा जारी विभिन्न पदों के लिए भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा मे विशेष वर्गों को आयु सीमा मे 5 वर्ष / 10 वर्ष छूट दी गई है । विस्तृत जानकारी के लिए विज्ञप्ति का अवलोकन करें ।
How to Apply Online Jalore Nagar Palika Bharti 2022
इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना (IRGY-Urban) के लिए जालौर जिले की नगर परिषद / नगर पालिका के विभिन्न पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन मांगे गए है । इच्छुक अभ्यर्थी 26.07.2022 शाम 5 बजे तक व्यक्तिगत / डाक से ऑफलाइन आवेदन कर सकते है । आवेदन फॉर्म का प्रारूप नीचे दिया गया है । आवेदन फॉर्म का प्रिन्ट निकलवा कर मांगी गई जानकारी भरकर जमा करवा दे ।
Jalore Nagar Palika Bharti 2022 Rajasthan
अभ्यर्थी को अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में जिसमें आवेदित पद का नाम, पिता / पति का नाम जाति मूल निवासी, आयु, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता स्थायी पता, वर्ग जिसके लिये आवेदन किया गया है. मोबाईल नम्बर, ई-मेल आईडी आदि का अंकन करते हुए तथा जाति. मूल निवासी आयु जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता, स्थायी पता, वर्ग तथा सन्तान संबंधी घोषणा-पत्र आदि सभी दस्तावजों की स्वय प्रमाणित सत्य प्रतिलिपि संलग्न करेगें।
Jalore Nagar Palika Bharti 2022 Form PDF | Click Here |
Jalore Nagar Palika Bharti 2022 Revised Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
Telegram | Click Here |